#GoodBoy: इसे कहते हैं डर...एक फ्लॉप फिल्म...और सीधा क्लैश से हटा ये सुपरस्टार!
टाईगर श्रॉफ की पिछली फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई हालांकि सबको लगा था कि फिल्म ज़बर्दस्त धमाका करेगी। यही कारण है कि इस बार टाईगर श्रॉफ फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं और चुपचाप क्लैश से हट चुके हैं!
कहते हैं ना कि दूध का जला छाछ भी फूंक फूंक कर पीता है। टाईगर श्रॉफ का आजकल वही हाल है। उनकी आने वाली फिल्म मुन्ना माईकल, जो कि 7 जुलाई को रिलीज़ होने वाली थी अब 21 जुलाई को रिलीज़ होगी।
और माना जा रहा है ये कि कदम टाईगर श्रॉफ ने सोच समझकर उठाया है। दरअसल, 7 जुलाई को रिलीज़ हो रही थी स्पाईडर मैन सीरीज़ की अगली फिल्म और टाईगर श्रॉफ कोई भी रिस्क लेना नहीं चाहते थे।

दोनों ही फिल्में एक ही तरह के दर्शकों को टार्गेट करेंगी और दोनों ही फिल्मों में जमकर एक्शन है। ऐसे में ज़ाहिर सी बात है कि टाईगर श्रॉफ के एक्शन को स्पाईडर मैन के आगे तो कोई नहीं पूछता।
वैसे भी टाईगर श्रॉफ की पिछली फिल्म अ फ्लाइंग जट जिसका जमकर प्रमोशन किया गया, बॉक्स ऑफिस पर चित रह गई थी। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।
ऐसे में टाईगर श्रॉफ दोबारा कोई गलती नहीं करना चाहते हैं क्योंकि वैसे भी उनका करियर ग्राफ शानदार चल रहा है और वो इसे ऐसा ही रखना चाहते हैं।
वहीं दूसरी तरफ, स्पाईडर मैन सीरिज़ की तीन फिल्मों ने बॉलीवुड में जमकर कमाई की है। जानिए बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा कमाने वासी हॉलीवुड फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications