#BadLuck: पहला गाना रिकॉर्ड होते ही....डिब्बाबंद हो गई सलमान की फिल्म!
करण जौहर की शुद्धि बॉलीवुड का सबसे अनलकी प्रोजेक्ट क्योंकि जितनी बार ये प्रोजेक्ट शुरू होता है, उतनी ही बार कोई ना कोई दिक्कत आ ही जाती है। अब आपको याद दिला देते हैं फिल्म से जुड़ी एक और खबर!
करण जौहर की शुद्धि किसी ना किसी कारण से खबरों में रहती ही है। हाल ही में खबरें थीं कि करण जौहर का महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शुद्धि डिब्बाबंद हो चुका है। लेकिन फिर अचानक इस खबर ने सबको चौंका दिया कि सलमान खान शुद्धि कर रहे हैं।
करीब साल भर पहले पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुद्धि का काम चुपचाप शुरू हो चुका था। फिल्म के लिए उदित नारायण और श्रेया घोषाल ने एक गाना भी रिकॉर्ड किया था। ये गाना एक तेज़ बीट का सुरीला नंबर है।

इसके पहले उदित नारायण और श्रेया घोषाल ने ऐसा ही गाना स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए गाया था - राधा। ये गाना टॉप 10 चार्टबस्टर में छाया रहा।
फैन्स इंतज़ार कर रहे थे कि अब इस गाने पर सलमान खान खान के साथ कौन होगा। लेकिन गाना रिकॉर्ड होने के बाद ही फिल्म डिब्बाबंद हो गई। या फिर ये सिर्फ अजय देवगन से टक्कर लेने के लिए था। क्योंकि साल भर पहले वो भी केवल अफवाहें ही उड़ा रहे थे।
बहरहाल, ये करण जौहर का इकलौता प्रोजेक्ट नहीं है जिसका कोई ओर छोर नहीं दिखाई दे रहा!


Click it and Unblock the Notifications