गलती से या जानबूझकर...जया बच्चन ने ऐश्वर्या राय को कहा 'बेशर्म'!
जया बच्चन ने नई फिल्मों को बेशर्म कहा है लेकिन क्या उनका सीधा निशाना बहू ऐश्वर्या राय बच्चन पर था? क्योंकि ऐ दिल है मुश्किल के बोल्ड सीन पर बच्चन परिवार की नाराज़गी काफी सुर्खियां बटोर रही है।
बड़ा दिलचस्प है कि ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज़ से ठीक पहले बच्चन परिवार के दो लोग काफी बोल्ड हो चुके हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी तस्वीरों से बोल्ड हो रही हैं तो जया बच्चन अपने बयानों से।
अब बाल की खाल तो हम नहीं निकालना चाहते हैं लेकिन बात उतनी भी सीधी नहीं थी जितनी कि दिखाई दी। हाल ही में जया बच्चन ने एक समारोह नई और पुरानी फिल्मों पर बात की। और जब जया बच्चन बोलती हैं तो किसी को नहीं छोड़तीं।

अब हुआ यूं कि जया बच्चन से हाल ही में मौजूदा फिल्मों की स्थिति पर टिप्पणी मांगी गई। तो उन्होंने साफ साफ कहा कि आजकल फिल्में केवल बॉक्स ऑफिस के लिए बनाई जाती हैं। और इसके लिए लोग कुछ भी करने लगे हैं।
[PICS: अब कुछ भी करने को तैयार हैं ऐश्वर्या राय...क्या बोल्ड और क्या हॉट!]
जया बच्चन का कहना था कि पहले भी फिल्में बनती थी लेकिन आजकल लोगों को कैमरे के सामने बेशर्म हो जाने से भी कोई गुरेज़ नहीं है। अब ये बात जया बच्चन ने जानबूझकर कही या फिर अनजाने में एक सामान्य सी टिप्पणी थी पता नहीं। लेकिन बात सीधा सीधा ऐश्वर्या राय बच्चन पर इशारा करती है।
दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन का हॉट फोटोशूट आजकल काफी चर्चा में तो है ही। और गपशप गली में आए दिन खबर उड़ती है कि इस फोटोशूट से बच्चन परिवार भी ज़्यादा खुश नहीं था। कई लोगों की मानें तो ऐश्वर्या राय को इस फोटोशूट की ज़रूरत भी नहीं थी।
[#Simple: तो केवल बच्चन परिवार के बेटे हॉट सीन करते हैं...]
बहरहाल, ये पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय बच्चन ने बच्चन्स को शर्मिंदा किया हो। ऐसा कई बार पहले भी हो चुका है कि उनकी किसी बात को बच्चन परिवार ने अपनी शान में ले लिया हो -


Click it and Unblock the Notifications
