#Shock: अजय देवगन की शिवाय का ओपनिंग कलेक्शन सुनते ही होश उड़ जाएंगे!
अजय देवगन की शिवाय लोगों को ज़्यादा पसंद नहीं आ रही है। फिल्म को लेकर ओपनिंग के कयास तो आपके होश ही उड़ा देंगे।
अजय देवगन की शिवाय बॉक्स ऑफिस पर सुबह से लड़खड़ाती हुई नज़र आ रही है और गपशप गली की ताज़ा अफवाहों की मानें तो शिवाय के पहले दिन का कलेक्शन है मात्र 7 करोड़ रूपये!
जी हां, अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो कल ही पता चलेगा लेकिन फिलहाल अगर अफवाहों की मानें तो शिवाय ने कुल इतनी ही कमाई की है और इसके ठोस कारण हैं।

धीमी शुरूआत
अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल के पहले शो में ही काफी अंतर था। जहां ऐ दिल है मुश्किल ने 40 प्रतिशत Occupancy के साथ दिन की शुरूआत की वहीं शिवाय की ओपनिंग मात्र 25 प्रतिशत पर हुई।
तीन घंटे की शिवाय
शिवाय तीन घंटे की फिल्म है इसलिए फिल्म के शो ऐ दिल है मुश्किल की अपेक्षा कम हो पाए। इस बात का सीधा असर, फिल्म की ओपनिंग पर पड़ा है।
लोग निराश
लोगों में भी फिल्म को लेकर निराशा थी। फिल्म इतनी धीमी थी कि लोगों का मानना है कि अगर वो इस बीच भारत - पाकिस्तान में सुलह भी करवा देते, तब भी कुछ मिस नहीं होता।
सिंगल स्क्रीन ने दिया धोखा
ट्रेड पंडितों का मानना है कि सिंगल स्क्रीन ने फिल्म को धोखा दिया है। जहां सबको लग रहा था कि सिंगल स्क्रीन पर फिल्म धमाकेदार शुरूआत करेगी, ऐसा कुछ हुआ नहीं।
टिकट के दाम
दोनों फिल्मों के टिकट के दाम में ज़मीन आसमान का अंतर था। जहां शिवाय 70 - 900 तक के टिकट रेंज में सिमट गई वहीं मल्टीप्लेक्स दर्शकों ने ऐ दिल है मुश्किल के लिए 2200 तक के टिकट खरीदे।
12.5 करोड़ की उम्मीद
हालांकि शिवाय से 12.5 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद थी। इससे ज़्यादा किसी को आशा नहीं थी कि फिल्म कमा पाएगी। वहीं ऐ दिल है मुश्किल से भी 14 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद थी।
बिना छुट्टी वाला दिन
भले ही दीवाली वीकेंड शानदार जाए लेकिन आज का दिन वर्किंग था और वर्किंग फ्राइडे का असर फिल्मों पर हमेशा पड़ता है। हालांकि ऐ दिल है मुश्किल की ओपनिंग आने पर ही पता चलेगा कि ऑफिस खुले होने का कितना असर रहा।


Click it and Unblock the Notifications


















