War 2- साउथ का हीरो, बॉलीवुड में बनेगा विलेन? ऋतिक रोशन के साथ जोरदार भिड़ंत की तैयारी!

कई बार ऐसी खबरें किसी स्टार को लेकर आती हैं जो कि काफी धमाकेदार होती हैं और कहा जाता है कि ये फिल्म के लेवल को काफी ऊपर लेकर जाने वाला है। इसी तरह की एक खबर अभिनेता जूनियर एनटीआर को लेकर आ रही है।
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में धमाकेदार काम करने के बाद एनटीआर अब बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जी हां, उनके नाम से दो फिल्म जुड़ रही हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा वॉर 2 का है।
चौकाने वाली खबर ये है कि एनटीआर के किरदार को लेकर खुलासा हो चुका है और इसको सुनने के बाद ऋतिक रोशन के फैंस भी उछल जाएंगे। खबरों की मानें तो तो जूनियर एनटीआर इस फिल्म में हीरो नहीं बल्कि विलेन का किरदार निभाने वाले हैं और ऋतिक रोशन को तगड़ी टक्कर देने वाले हैं।
तैयार हैं एनटीआर
हालांकि इस खबर पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दावा कर दिया है कि एनटीआर निगेटिव रोल के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और कुछ अलग करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित भी हैं। खबरें यहां तक हैं कि काफी जल्दी फिल्म की तैयारी के लिए फाइनल स्क्रिप्ट का रीडिंग सेशन भी शुरु होने वाला है।
अयान मुखर्जी के साथ एनटीआर इस पर खुलकर बात करने वाले हैं और तय माना जा रहा है कि फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए आ रही है। अगल एनटीआर विलेन बनते हैं तो ये इतिहास होगा और फैंस उनको देखने के लिए थिएटर्स पर उमड़ने वाले हैं। ऋतिक रोशन और एनटीआर दोनों के फैंस इस फिल्म के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications