आ गई फरारी की सवारी, जागो... प्रीतम प्‍यारे

Famous Music Director Pritam Chakrobarty
[सोनिका मिश्रा] मशहूर संगीतकार प्रीतम की रात को काम करने की आदत से परेशान होकर शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म फेरारी की सवारी की प्रोडक्शन टीम ने प्रीतम को उनका एक कार्टून बनाकर भेजा।

ज्ञात हो कि प्रीतम को रात में ही काम करने की आदत है। दिन में अक्सर वो आराम करते हैं और रात में अपनी टीम के साथ बैठकर काम। उनकी ये आदत अक्सर लोगों को परेशान कर देती है। निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और निर्देशक राजेश मापुस्कर की फिल्म फेरारी की सवारी में भी प्रीतम ने रात-रात भर जागकर संगीत तैयार किया है।

प्रीतम की इस रात को काम दिन को आराम की आदत से परेशान प्रोडक्शन टीम, जिसमें विधु विनोद चोपड़ा और निर्देशक राजेश मापुस्कर शामिल हैं, ने 13 जून को प्रीतम के जन्मदिन के एक दिन पहले उन्हें एक कार्टून बनाकर भेजा।

इस कार्टून में दो दृश्य दिखाए गए हैं एक जिसमें दोपहर के समय विधु विनोद चोपड़ा और राजेश के साथ प्रोडक्शन टीम प्रीतम से मिलने आई है और प्रीतम मछली खाकर सो रहे हैं और दूसरे दृश्य में रात को चांद निकलने के बाद सभी प्रोडक्शन टीम सो रही है और प्रीतम अपने हाथ में गिटार लिए म्यूसिक बजा रहे हैं।

इस कार्टून को देखकर प्रीतम सहित प्रीतम का जन्मदिन मनाने आए सभी लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो गए। शायद इस कार्टून को भेजकर फेरारी की सवारी की टीम ये बताना चाहती थी कि प्रीतम के रात को काम करने की इस आदत के चलते उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रीतम पर इसका असर कितना पड़ेगा ये तो कहना मुश्किल होगा। फिल्हाल हम तो बस इतना ही कह सकते हैं कि अगली बार से प्रीतम के साथ जो भी काम करे उसे ये गाना जरुर आना चाहिए जागो प्रीतम प्यारे...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X