दीपिका अपनी लाइफ में सेट हो जाएं तो मुझे खुशी होगी : रणबीर

यह एक लव स्टोरी है जिसमें रणबीर और दीपिका के बीच अलग अलग समय का प्रेम दिखाई देगा। अपनी एक्स लवर के साथ काम करने जा रहे रणबीर को इस बात की खुशी है कि वो आज भी दीपिका के साथ सहज रूप से काम कर लेते हैं। हाल फिलहाल वो अपनी फिल्म रॉकस्टार के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं।
वैसे पर्दे पर दोनों एक्स लवर्स को देखने की उत्सुकता तो दर्शकों को रहेगी ही, लेकिन ये दोनों एक समय के बाद फिर से साथ में काफी सारा समय बिताने वाले हैं। वैसे इन दोनों ने इस फिल्म के लिए हां कह कर बेहद ही समझदारी भरा कदम बढ़ाया है।
हम आपको बता दें कि अयान ने इस फिल्म के लिए सबसे पहले कैटरीना कैफ को अपरोच किया था लेकिन कैट ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। शायद वह रणबीर से अब किसी भी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं चाहे वो प्रोफेशनल रिश्ता ही क्यों ना हो।


Click it and Unblock the Notifications