..................... जान बची सो लाखों पाये. Poor Vivek - Hindi Filmibeat

जान बची सो लाखों पाये

By Staff


वेचारे विवेक ओबेराय जिससे भी अपने प्यार का इजहार करते हैं, वह उसे छोडकर किसी दूसरे से विवाह कर लेती है और वे देखते रह जाते हैं, बदले में उन्हें अपने प्रेमिकाओं के पतियों का गुस्सा अलग से झेलना पडता है.

सलमान से पीछा छुडाने के बाद ऐश्वर्या राय को दोस्त के रुप में विवेक मिले थे लेकिन विवेक ने ऐश की नजदीकी को उसका प्यार समझ लिया और वे यह सोचकर कि सोने की मुर्गी उनके हाथ लग गई है, ऐश के पीछे पड गये. लेकिन विवेक की लाइन से फ्लाफ फिल्में देखकर ऐश समझ गई कि यह ठन ठन गोपाल ही रहने वाला है तो फिर उसने बालीवुड के उगते सूरज अभिषेक बच्चन से प्रेम लीला रचानी शुरु कर दी. बेचारे विवेक सलमान की तरह ही घायल शेर की तरह हो गये. इसी बीच न जाने ऐश ने अभिषेक से विवेक की क्या शिकायत कर दी कि वे विवेक से रूठ गये और दोनो के बीच संबंध खराब हो गये. सच है नारी का प्यार आग ही है जो कि दोस्तों को भी जानी दुश्मन बना देती है तो फिर विवेक और अभि क्या चीज हैं.

ऐश से दिल टूटने के बाद विवेक लगता है अपना मानसिक संतुलन सलमान की तरह खो बैठे, यही वजह है कि उन्हॉने जब संजय दत्त की बाहों में मान्यता को कसमसाते देखा तो वे मान्यता के रुप लावण्य पर फिदा हो गये. एक पार्टी में जब वे मान्यता को देखकर मुस्कुराये तो मान्यता भी बदले में मुस्कुरा दी, इससे भोले भाले विवेक को लगा कि ये शायद आसानी से हाथ आ जाने वाली चीज है, सो आव देखा न ताव और मान्यता से अपने प्रेम का इजहार करने लगे. बस फिर क्या होना था, मान्यता ने अपने साजन संजू से विवेक की शिकायत कर दी. तब से संजू विवेक की पिटाई लगाने के मौके तलाश रहे थे और विवेक उनसे बचते फिर रहे थे.

लेकिन यह मौका अचानक संजू और अभि को मिल ही गया. अपूर्व लाखिया ने अपने 40वें जन्मदिन पर एक पार्टी रखी थी और उसमें उन्होंने संजय दत्त और अभिषेक को बुलाया था, लेकिन विवेक की किस्मत ही खराब थी कि वे भी वहां पहुंच गये. विवेक का सबसे पहले सामना अभिषेक से हुआ और बाद में संजय से. सबको लगा कि अब विवेक की खैर नहीं. लेकिन घोर आश्चर्य न तो अभि ने विवेक को कुछ कहा और न ही संजू ने विवेक की ठुकाई लगाई. सो विवेक यही सोचकर खुश हो रहे थे कि जान बची सो लाखों पाये.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X