विवेक ओबेराय की अपना हनीमून बेचने की पेशकश?

खैर जो भी हो, असली खबर तो ये है कि प्रियंका जहां अपने हनीमून पर भी पर्यावरण का ध्यान रख रही हैं वहीं विवेक ओबेराय के बारे में एक टीवी चैनल ने खबर दी है कि उन्होने उसे अपना हनीमून कवर करने की पेशकश दी थी। आजकल ये चैनल इस खबर को जोर-शोर से चलाने में लगा है। एक करीबी सूत्र के मुताबिक विवेक ओबेराय अपने परिवार के लिए बेहद निजता पसंद शख्स हैं और वह ऐसा प्रस्ताव किसी चैनल के सामने रख ही नहीं सकते।
बल्कि खबर तो ये भी है कि विवेक हनीमून पर जाने की प्लानिंग के साथ ही इस कथित टीवी चैनल को एक कानूनी नोटिस भेजने वाले हैं। उनका ये भी कहना है कि अगर चैनल इस नोटिस को गंभीरता से नहीं लेता तो वह आगे चैनल पर मानहानि का मुकदमा भी दायर करेंगे। लगता है ऐस्वर्या वाले प्रकरण से विवेक भाई ने सीख ले ली है कि मीडियावालों को सबक सिखाने के लिए अगर उन्हे अदालत का दरवाजा भी खटखटाना पड़े तो वे जरूर खटखटाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications