3 नायिकाओं के साथ विवेक के प्रेम-संबंध

इस फिल्म को 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होना है। विवेक की नायिकाओं के नाम हालांकि उजागर नहीं किए गए लेकिन फिल्म की निर्माता कंपनी टिप्स ने नायिकाओं की संख्या की पुष्टि कर दी है।
टिप्स फिल्म्स के प्रबंध निदेशक कुमार तौरानी ने कहा, "'प्रिंस' बनाने का विचार खासा रोमांचक है। हमें पूरा यकीन है कि यह फिल्म लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेगी। इस फिल्म के बॉक्स-आफिस पर अच्छा व्यवसाय करने की उम्मीद है।"


Click it and Unblock the Notifications