वाह कमाल वाह: नकली अबू सलेम के साथ असली माशूका?
विवेक वैसे भी कई फिल्मों में डॉन बन चुके हैं ऐसे में कमाल का उन्हें अबू सलेम बनाना समझ में आता है लेकिन मोनिका बेदी का पर्दे पर उन्हें अभिनेत्री बनाना यह एक जोखिम भरा काम है क्योंकि अबू सलेम जो कि इस समय जेल के अंदर हैं की रीयल माशूका मोनिका बेदी रहीं हैं।
लेकिन खुदा की नेमत से मोनिका अबू सलेम की चंगुल से बाहर आ चुकी हैं और अपनी जिंदगी को नये सिरे से दोबारा शुरू कर चुकी हैं। ऐसे में मोनिका का फिल्मों में वापसी ऊपर से अपने जीवन के कड़वे सच में वापसी एक बड़ी बात है।
गौरतलब है कि बॉलीवुड की इस खूबसूरत हसीना मोनिका बेदी ने भी हिंदी फिल्मों में जब प्रवेश किया था तो लगा था कि यह लंबी पारी खेलेंगी लेकिन अचानक से यह फिल्मों से गायब हो गयीं और एक दिन खबर आयी कि यह अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की माशूका हैं जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
तीन साल की सजा काटने के बाद मोनिका आखिरकार इस झमेले से बाहर आयीं। अबू सलेम आज भी जेल में हैं। जबकि मोनिका का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में आगे निकल गयी हैं। खैर मोनिका आज कल स्टार प्लस और डीडी के हिट डेली सोप सरस्वतीचंद्र में सौतेली मां का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में शो में उनकी वापसी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
