शाहरूख, सलमान तो नहीं.. 150 करोड़ की 'धमाकेदार एक्शन' फिल्म में होंगे ये दो स्टार!
सूत्रों के अनुसार, साउथ सुपरस्टार प्रभाष की अगली फिल्म में बॉलीवु़ड स्टार विवेक ओबेरॉय और जैकी श्राफ भी दिखेंगे।
काफी दिनों से सुर्खियों में है कि शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान.. सभी साउथ की फिल्म में नजर आने वाले हैं। खैर, बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली उनके साथ फिल्म की तैयारी कब करते हैं, यह तो दूर की बात है। फिलहाल बता दें, बॉलीवुड के दो और एक्टर्स साउथ की फिल्मों में दिखने वाले हैं।
First LOOK: इस फिल्म की पहली झलक ही 'सुपर धमाकेदार'..
सूत्रों की मानें तो साउथ सुपरस्टार प्रभाष की अगली फिल्म के लिए एक्टर विवेक ओबेरॉय और जैकी श्राफ से संपर्क किया जा रहा है। यह तीन भाषाओं में बनने वाली एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म को तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा।

बता दें, यह फिल्म 150 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार होगी। फिल्म की शूटिंग कुछ ही महीनों में शुरु हो जाएगी। सूत्रों की मानें तो फिलहाल विवेक और जैकी श्राफ ने फिल्म साइन नहीं की है। लेकिन बातचीत फाइनल स्टेज पर है।
बहरहाल, यहां जानें 2017 की सबसे मंहगी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications