सलमान से बचने के लिए वैन में छिपे विवेक
सलमान खान और विवेक ओबरॉय की नोक-झों को भले ही काफी समय हो चुका हो, लेकिन विवेक में मन में अभी भी उनके लिए डर बैठा हुआ है। उनका यह डर पब्लिक की आंखों से छिपा भी नहीं है। शायद यही कारण है कि सलमान के आने की खबर सुनते ही विवेक ओबराय अपनी मेकप-वैन में जाकर छिप गए।
सलमान से झगड़ा होने के बाद शायद बॉलीवुड के प्रिंस यह मनाते रहते हैं कि कहीं वे सलमान से टकरा न जाएं। या किसी मोड़ पर मिल न जाएं। पब्लिक ने यह सब कुछ तब महसूस किया जब एक कार्यक्रम में जहां विवेक पहले से मौजूद थे, सलमान भी पहुंच गए। विवेक अपना परफॉर्मेंस देने के बाद जैसे ही बाहर निकले, उन्हें पता चला कि सलमान भी वहां आ गए हैं।
पढ़ें- बॉलीवुड गपशप व खबरें | आपका राशिफल
बस फिर क्या था, विवेक तुरंत वहां से काफिर हो गए। लोग उन्हें ढूंढ़ते रहे, काफी देर बाद पता चला कि वे अपनी ही मेकप वैन में बैठे हुए हैं। वो भी दरवाज़ा अंदर से बंद करके।
खैर अब अगर दोनों की पिछली दुश्मनी की बात करें तो विवेक कई बार सलमान की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा चुके हैं। यही नहीं कई बार अपनी करनी पर माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन सलमान ने अभी तक कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। सलमान अपने में अढ़े हुए हैं। ऐसे में विवेक ने भी यह सोच लिया है कि अब सलमान से दूरियां बनाकर रखना ही ठीक रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications