सलमान को देख भाग खड़े हुए विवेक
सलमान खान विवेक ओबेराय के प्रति अपनी नाराजगी हमेशा जाहिर करते रहें है। वहीं विवेक हमेशा उनसे बचते रहें है। कुछ ऐसा ही नजारा निर्माता रमेश तोरानी की शादी की 25वीं सालगिरह पर देखने को मिला।
विवेक पार्टी में पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही उन्होने सलमान को आते देखा वे झट से घर से बाहर निकल गए। बाहर निकलकर उन्होने अपने ड्राइवर को घर चलने के लिए कहा।
अगर आपको याद हो तो छ साल पहले मीडिया के सामने विवेक ने सलमान के खिलाफ काफी जहर उगला था। उस घटना के बाद विवेक ओबेराय का फिल्मी करियर तबाह हो गया। उनके बाद के आए कलाकार इंडस्ट्री में अच्छी स्थिति में पहुंच गएं है वहीं विवेक अभी भी संघर्ष कर रहें है।


Click it and Unblock the Notifications