..................... Vivek Oberai-Priyanka Alva both has tough times with rakta Charitra | विवेक-प्रियंका के लिए रक्त चरित्र परीक्षा की घड़ी - Hindi Filmibeat

विवेक-प्रियंका के लिए रक्त चरित्र परीक्षा की घड़ी

By Jaya Nigam

विवेक ओबेराय की शादी के चर्चे उनकी इस शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्म रक्त चरित्र से ज्यादा हैं। साथिया और कंपनी ने विवेक ओबेराय के फिल्मी करियर को जो उड़ान दी थी उसे ऐश प्रकरण ने धो डाला। अब विवेक ओबेराय एक बार फिर अपने करियर और निजी जीवन पर फोकस कर रहे हैं। ऐसे में शादी से कुछ दिन पहले रिलीज हो रही रक्त चरित्र उनके लिए बेहद मायने रखती है।

देखें - विवेक ओबेराय की गैलरी

वैसे विवेक अपने जीवन को इस बार गंभीरता से ले रहे हैं। कर्नाटक के मंत्री की बेटी प्रियंका अल्वा से उनकी अरेंज्ड मैरिज तय होना इसी बात का सुबूत देता है। वह अपने करियर को उठाने के लिए साम-दाम, दंड, भेद का सहारा ले रहे हैं। वैसे उनमें टैलेंट को कोई कमी नहीं है, ये बात उन्होने अपनी कुछ दिन पहले आयी फिल्म प्रिंस के जरिए भी प्रूव कर दी है।

अब देखना ये है कि रक्त चरित्र फिल्म से राम गोपाल वर्मा कैंप में उनकी वापसी उन्हे वो सफलता दिल पाती है या नहीं, जिसके विवेक सच्चे हकदार हैं। रक्त चरित्र अगर सफल होती है तो उनके जीवन में प्रियंका अल्वा का आना भाग्यशाली सिद्ध होगा। इस हिसाब से ये सिर्फ विवेक की ही नहीं बल्कि प्रियंका के लिए भी परीक्षा की घड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X