अक्षय कुमार के साथ धमाकेदार CLASH.. सुपरस्टार ने किया रिलीज डेट फाइनल!
2013 में रिलीज हुई कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' का सीक्वल 'विश्वरूपम 2' पोस्टपोंड होते होते अब 2018 में रिलीज होने वाली है। कोई शक नहीं कि कमल हसन की यह बिग बजट सीक्वल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी। बता दें, यह 2018 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। फिल्म पहले जून में रिलीज होने वाली थी। लेकिन खबरों की मानें तो अब यह 15 अगस्त को रिलीज होगी।
अक्षय कुमार के साथ धमाकेदार CLASH.. सुपरस्टार ने किया रिलीज डेट फाइनल!
जी हां, 15 अगस्त.. यानि की कमल हसन की फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से क्लैश हो सकती है। खास बात है कि कुछ ही दिनों पहले कंगना रनौत ने अपनी फिल्म मणिकर्णिका की रिलीज 15 अगस्त से आगे बढ़ाकर सितंबर में की है। अक्षय कुमार को सोलो रिलीज मिलने ही वाला था.. कि अब विश्वरूपम 2 आ गई।

हालांकि, उत्तर भारत में अक्षय कुमार की फिल्म को इससे कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि यहां अक्षय का स्टारडम भारी है। लेकिन साउथ से कमाई में कमी आ सकती है। जाहिर है यह धमाकेदार क्लैश होगी।


Click it and Unblock the Notifications











