खतरनाक निर्देशक हैं भारद्वाज: शाहिद
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा है कि विशाल भारद्वाज एक 'खतरनाक' निर्देशक हैं क्योंकि वह अभिनेता के अंदर छुपी कला को बाहर निकाल देते हैं।
भारद्वाज की बहुचर्चित फिल्म 'कमीने' के नायक शाहिद ने कहा, "विशाल के साथ काम करना चुनौती की तरह है क्योंकि वह आपसे ऐसा अभिनय करा लेंगे, जैसा आपने कभी नहीं किया होगा। यही उनकी कला है। उन्होंने मेरी काफी सहायता की है।"
फिल्म 'कमीने' शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है। फिल्म में शाहिद के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने काम किया है। शाहिद ने फिल्म में दोहरी भूमिका अदा की है।
कमीने प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड विशाल भारद्वाज शाहिद कपूर bollywood kaminey priyanka chopra shahid kapoor vishal bharadwaj


Click it and Unblock the Notifications