अनुष्का वामिका के बाद अब विराट कोहली की लाइफ में आने वाली है गुड न्यूज़, जानिए क्या कहते हैं नंबर्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं. फिलहाल अनुष्का और उनके पति विराट कोहली अपने घर में आए नए मेहमान यानी अपनी बेटी वामिका की परवरिश भी कर रहे हैं. अनुष्का और विराट अक्सर अपनी बेटी वामिका के साथ मस्ती भरे लम्हे गुजारते हुए देखे जाते हैं. दो साल पहले अनुष्का ने अपने बेटी वामिका को जन्म दिया था, जिसके बाद उनके परिवार में खुशियों का माहौल रहा है. वहीं अब वामिका के आ जाने के बाद अब विराट की फॉर्म भी फिर से आती हुई दिखाई दे रही है और अंक ज्योतिष के हिसाब से भी विराट के लिए आने वाला वक्त बेहतर दिखाई दे रहा है.
विराट कोहली का नाम दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर्स के तौर पर जाना जाता है. विराट कोहली ने अपने अब तक के करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं और कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े भी हैं. हालांकि पिछले काफी वक्त से विराट कोहली का बल्ला शांत था लेकिन साल 2023 की शुरुआत के बाद से ही विराट फिर से लय में आते हुए दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में विराट ने 186 रन की दमदार पारी खेलकर सभी को चौंका दिया था.
विराट कोहली का शतक इसलिए भी अहम था क्योंकि नवंबर 2019 यानी तीन साल से ज्यादा वक्त के बाद विराट कोहली ने टेस्ट मैच में कोई शतकीय पारी खेली थी. हालांकि बाकी के टेस्ट मैचों में विराट कोहली का बल्ला कुछ कमान नहीं दिखा पाया. कोहली अभी तक अपनी कप्तानी में किसी भी बड़े टूर्नामेंट में भी जीत नहीं दिला पाए हैं लेकिन आगे के दो साल विराट कोहली के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं.
अंक ज्योतिष के हिसाब से भी विराट कोहली के लिए साल 2023 और साल 2024 काफी अहम रहने वाला है. Divinne Sciences की फाउंडर और Numerologist शोभा आई जैन (Shobha I Jain) ने बताया है कि विराट कोहली के लिए साल 2023 और साल 2024 काफी सारी उपलब्धियां लेकर आएगा.
उन्होंने बताया कि विराट कोहली का करियर लंबा चलेगा, साथ ही आईपीएल के दो सीजन भी उनके लिए महत्वपूर्ण रहने वाले हैं. Numerologist Shobha I Jain का कहना है कि विराट कोहली को 5 और 6 नंबर काफी सक्सेस दिलाएगा. साथ ही विराट की फैमिल लाइफ को लेकर भी ये दो साल काफी अच्छे रहने वाले हैं. ऐसे में उम्मीद की जा सकती है विराट कोहली इन दो सालों में अपने करियर में फॉर्म में लौटेंगे और कई रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे.


Click it and Unblock the Notifications