आईपीएल बीच में छोड़कर महबूबा अनुष्का का बर्थडे मनाने जोधपुर जायेंगे कोहली?

विराट-अनुष्का के अफसाने बहुत लेकिन शायद प्यार अब हुआ है..
खबर है कि अनुष्का इन दिनों राजस्थान में अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म 'एनएच 10' की शूटिंग में बिजी हैं इसलिए विराट उनसे मिलने के लिए जोधपुर जायेंगे। खबर है कि विराट, अनुष्का को एक फैमिली वीडियो भी गिफ्ट करने वाले हैं। वैसे अगर विराट जोधपुर जाते हैं तो ऐसा दूसरी बार होगा जब विराट, अनुष्का से मिलने जायेंगे। इससे पहले वो टी-20 विश्व कप के बाद भारत लौटने पर सीधे अनुष्का से मिलने जोधपुर गये थे। देखते हैं कि विराट, अनुष्का का बर्थडे किस तरह से स्पेशल बनाते हैं।
मालूम हो कि दोनों ही की मुलाकात एक शैंपू एड के दौरान हुई लेकिन एड के बाद दोनों में दोस्ती हुई और बात शायद आज शादी तक पहुंच गयी है। फिल्मी पंडितों की बात माने तो विराट अक्सर अनुष्का के घर देखे जाते हैं। तो वहीं अनुष्का शर्मा भी विराट को लेकर काफी उत्सुक दिखती हैं। अक्सर जब लोग उनसे विराट के बारे मे पूछते हैं तो उनके गाल बुरी तरह से लाल हो जाते हैं।
लेकिन सार्वजनिक रूप से दोनों अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। फिलहाल दोनों के फैंस दोनों की चुप्पी टूटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications