#Buzz: विराट - अनुष्का की सगाई में पहुंचे बिग बी - जया बच्चन...तस्वीरें वायरल
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सगाई की खबरें मीडिया में आग की तरह फैल गई हैं। लेकिन लोग तब चौंक गए जब तस्वीरें भी वायरल हो गईं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिलेशनशिप हमेशा से ही लोगों के गपशप का टॉपिक रहा है। एक तो इसलिए कि क्रिकेट और बॉलीवुड का कॉकटेल लोगों को बेहद पसंद है और दूसरा इसलिए कि दोनों ने हमेशा ही अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ बात नहीं की है।
और यही कारण हैं कि दोनों से जुड़ी अफवाहें गाहे बगाहे वायरल होती रहती हैं। लेकिन इस बार गपशप गली में धमाका हुआ है। क्योंकि खबर है कि या तो विराट - अनुष्का की सगाई हो गई है या फिर दोनों 1 तारीख को सगाई करने वाले हैं।

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का की शादी की खबरें पिछले साल से उड़ रही हैं। जितनी बार लोग उनकी शादी करवाते हैं उतनी ही बार ब्रेकअप भी करवा देते हैं।अगर खबरों की मानें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।
इन खबरों के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच बातचीत बिल्कुल बंद थी और इसकी वजह थी शादी! विराट को शादी करनी थी और अनुष्का को नहीं करनी है।
इसके बाद विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया जिसके बाद फैन्स ने एक दूसरे से सवाल शुरू किए कि आखिर माजरा क्या है। सबने माना कि बेसिकली अनुष्का शर्मा की दिक्कत थी कमिटमेंट।
बहरहाल अब उनकी सगाई की खबरों से फैन्स फिर खुश हो गए हैं -


Click it and Unblock the Notifications