कभी स्टेडियम में मशूहर था विराट अनुष्का का लव लपाटा, अब बच्चा विराट से बोला- अंकल वामिका को डेट पर ले जाऊं

Virat Anushka Daughter Vamika Gets proposal: मैच के दौरान स्टेडियम से तमाम तस्वीरों और वीडियो क्लिप्स वायरल हो जाती हैं। अभी तक जहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पीडीए मैच से जमकर वायरल होते थे। तो वहीं इस बार विराट अनुष्का की लाडली के लिए एक छोटा सा बच्चा प्रपोजल लेकर आया जिसकी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।
फैंस सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते हैं। रॉयल चैलेंसजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले की एक तस्वीर को ही ले लीजिए। एक महिला फैन ने बच्चे के हाथों में एक पोस्टर थमाया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विराट कोहली के फैंस बुरी तरह भड़के हुए हैं। पोस्टर पर विराट कोहली और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा की बिटिया वामिका को लेकर एक मेसेज लिखा गया था, जो किसी को पसंद नहीं आ रहा है।
दरअसल, एक महिला की गोद में खड़े बच्चे के हाथ में एक पोस्टर है। उस पर लिखा है- हाय विराट अंकल, क्या मैं वामिका को डेट पर ले जा सकता हूं। तस्वीर में महिला के हाथ भी दिख रहे हैं। इस पर लोग भड़के हुए हैं। एक यूजर ने लिखा- माफ करना इसमें मुझे कुछ भी क्यूट नजर नहीं आता है। मैं इस बच्चे के पैरेंट्स को लेकर बुरा फील कर रहा हूं। यह कहीं से भी अच्छी परवरिश नहीं है। इस बच्चे को नहीं पता है कि वह क्या कह रहा है। ऐसे माता-पिता से कुछ सख्ती से निपटने की जरूरत है।
एक अन्य फैन ने लिखा- तुम्हारे पिता इससे दो मिनट की अटेंशन तो पा लेंगे, लेकिन यह गलत है। फैंस इस पोस्टर बॉय की तस्वीर शेयर करते हुए विराट कोहली को टैग भी कर रहे हैं। बता दें कि यह पोस्ट रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले का है।


Click it and Unblock the Notifications