#ViralVideo: जे बात...6 महीने के भांजे को भी सुलतान बनाना सिखा रहे सलमान
बच्चे किसी का भी मूड अच्छा कर देते हैं, इसलिए आपको भी ये वीडियो दिखा रहे हैं। वीडियो वाकई इतना क्यूट है कि 50 साल के सलमान हों, या 50 साल का कोई भी आदमी, इस वीडियो का हीरो है सलमान खान का भांजा।
दरअसल, बहन अर्पिता खान शर्मा के बेटे आहिल के साथ खेलता हुआ ये वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में सलमान खान आहिल को पहले मैं हूं हीरो तेरा गाना सिखा रहे हैं।
[#Awww: शाहरूख खान का ईद प्लान सुनकर आप बस मुस्कुरा देंगे]
इसके बाद वो सुलतान का गाना सुनाने लगते हैं और बच्चा खुश हो जाता है। इस बीच सलमान उसे थोड़ा सुलतान बनने की ट्रिक भी सिखाते हैं और बच्चा ध्यान से सुनता रहता है।
[सुलतान की असली ईद तो पाकिस्तान ने मनाई...5 दिन #Housefull]
हां अगर आप सलमान खान के फैन हैं तो ये वीडियो आपको Awwww वाला सुपरक्यूट भी लग सकता है। वरना तो बच्चे सभी क्यूट होते हैं, इसलिए ये वीडियो भी क्यूट सा ही है। आप भी देखिए, सलमान और उनके भांजे आहिल का ये वीडियो -


Click it and Unblock the Notifications