करण जौहर ने रखा है सारा अली खान का स्वयंवर, पूछा कौन बनेगा सारा का शौहर, तेज़ी से वायरल हुआ वीडियो
करण जौहर और सारा अली खान दो बड़े ही मज़ेदार लोग हैं। और जब ये दो लोग साथ हों तो फिर मस्ती की गुंजाइश 100 गुना बढ़ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ आज एयरपोर्ट पर जहां करण जौहर और सारा अली खान, एक साथ निकलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान, मीडिया दोनों की तस्वीरें और वीडियो ले रहा था।
तभी करण जौहर को मस्ती सूझी और उन्होंने कहा, आपको सारा से शायरी सुननी चाहिए। बस फिर क्या था सभी कैमरा लिए, सारा को शायरी सुनाने की गुज़ारिश करने लगे। सारा अली खान, इस बात पर झेंपती हुई दिखाई दीं और करण जौहर को रोकती रहीं। लेकिन करण जौहर मस्ती के मूड में थे। उन्होंने कहा - सारा की सारा तुम्हारी।

सारा अली खान ने मज़ाक करते हुए कहा - In front of karan johar, सारा की शायरी is over! इस शायरी को आगे बढ़ाते हुए करण जौहर ने कहा - कौन बनेगा सारा का शौहर। इसके बाद दोनों इस बात पर हंसते हुए दिखाई दिए। ये वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वीरल भयानी ने इसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर करती हैं इंटरटेन
गौरतलब है कि सारा अली खान अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम पर अपने दर्शकों को काफी इंटरटेन करती हैं। कभी उनकी नमस्ते दर्शकों सीरीज़ लोगों को पसंद आती है तो कभी उनकी नॉक नॉक सीरीज़। हाल ही में सारा अली खान, करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर भी आई थीं और यहां उन्होंने अपने बारे में ढेर सारे मज़ेदार खुलासे किए थे।

सारा अली खान का Mission Abort
सारा को जब मीडिया और कैमरों से बचना होता है तो वो अपने कार की डिक्की में बैठ जाती हैं। और फिर धीरे से अपने ड्राईवर को Thumbs Up का सिग्नल देती हैं जिसके बाद ड्राईवर गाड़ी चलाता है। करण जौहर ने बताया कि ऐसा उनके सामने हुआ जब सारा अली खान उनके घर से एक पार्टी के बाद निकलीं। करण जौहर के सामने सारा गाड़ी की डिक्की में बैठीं, करण को लगा कि तभी उनका ड्राईवर पीछे आया और करण को लगा कि वो चिल्लाएगा लेकिन उसने चेक किया कि डिक्की ठीक से बंद है और फिर गाड़ी चला दी। तब से करण ने इसे Mission Abort का नाम दिया।

उड़ता रहता है मज़ाक
सिंबा की सक्सेस पार्टी के दौरान, करण जौहर ने सारा अली खान का काफी मज़ाक उड़ाया। सारा का कहना था कि करण को वो कपड़े नहीं पसंद आए थे जो सारा ने पहने थे और करण ने उनसे पूछा कि ये तुमने क्या पहन रखा है। करण ने कहा अब तुमने ये बात कह दी अब पूरा देश इस बात पर हाथ धोकर मेरे पीछे पड़ जाएगा, इस पर सारा का कहना था कि तो क्या हुआ, आपने ऐसा ही किया था मेरे साथ।

अपने बारे में भी मज़ेदार विचार
अपने बारे में सारा अली खान का कहना है, मैं कुछ भी बोल देती हूं और फिर उसे जब सीरियसली लिया जाने लगता है तो मेरी फट जाती है। अभी भी मैंने विजय देवराकोंडा के बारे में बोल दिया है लेकिन मैं ये बता देना चाहती हूं कि मैं केवल मज़ाक कर रही हूं। मैं बिल्कुल भी सीरियस नहीं हूं। जब सारा ने बताया कि वो विजय देवराकोंडा को डेट करना चाहती हैं तो करण ने उनसे कहा, उन्हें मेसेज दे दो। इस पर सारा ने भी मज़ाक करते हुए कहा था, पिछली बार भी आपने ही मेसेज पहुंचाया था, इस बार भी आप ही पहुंचा दो।

अपने बारे में भी कर लेती हैं मज़ाक
सारा का कहना है कि उन्हें लड़के में एक ही खूबी चाहिए कि लड़का अमीर होना चाहिए। सारा का कहना था कि पिछली बार मेरे अब्बा ने कहा था कि पैसा है तो मेरी बेटी ले जाओ। अभी तक कोई ले नहीं गया तो ज़ाहिर सी बात है कि अमीर लड़का आया नहीं अभी तक। सारा ने चुटकी लेते हुए ये भी कहा कि मेरा एक्स, सबका एक्स था, इसलिए वो मेरा भी एक्स बन गया। वहीं करण ने जब पूछा कि एक गलती जो आपने पिछले रिलेशनशिप में की तो सारा का कहना था कि वो रिलेशनशिप ही सबसे बड़ी गलती थी।

करियर की शुरूआत में मिला प्यार
सारा अली खान का मानना है कि उन्हें दर्शकों से ज़रूरत से ज़्यादा प्यार मिला। केदारनाथ और सिंबा दोनों एक ही महीने में रिलीज़ हुईं। इन दोनों फिल्मों के लिए उन्हें जितना प्यार मिला, उसकी वो हकदार नहीं थी। ऐसे में जब लव आजकल 2 फ्लॉप हुई तो वो सारा के लिए एक झटका जैसा था। कोरोना के समय भी सारा इसलिए परेशान थीं क्योंकि वो फिल्में करना चाहती थीं, काम करना चाहती थीं और उनके करियर के दो साल बिना काम के निकल गए।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आने वाली फिल्मों की बात करें तो सारा अली खान इस समय विकी कौशल के साथ लक्ष्मण उतेकर की फिल्म और आनंद एल राय के लिए सनी कौशल के साथ नखरेवाली शूट कर चुकी हैं। इसके बाद वो धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ दो फिल्में करने वाली हैं जिनमें से पहली फिल्म है ऐ वतन मेरे वतन जहां सारा अली खान, स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के किरदार में दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications