खुले ब्लाउज में 'रूप ने कहीं का नहीं छोड़ा' पर बूढ़े शख्स ने अप्लोड किया ऐसा वीडियो, गालियां देते नहीं थक रहे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। वायरल होने और लाइक और शेयर पाने की होड़ इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स कुछ भी कंटेंट बनाकर शेयर कर देते हैं। ऐसे ही एक वायरल वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद काफी देर तक लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।
इस वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें एक बूढ़ा शख्स बेहद अजीबो गरीब डांस करता दिखाई दे रहा है। ये शख्स 'रूप ने कहीं का नहीं छोड़ा' गाने पर महिला का वेश धरकर डांस कर रहा है। इस दौरान शख्स ने दुपट्टे को लहंगे की तरह बांधा हुआ है और किसी का ब्लाउज पहना है जिसके कि बटन भी नहीं लग रहा है।
पहले तो जब ये शख्स दुपट्टा ओड कर डांस करता है तो पता नहीं चलता कि आगे क्या होने वाला है लेकिन जैसे ये दुप्ट्टा उतारता है तो एक बार को हर किसी की सांसे थम जाती हैं। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस कमेंट सेक्शन में इस शख्स को भर भरकर गालियां दे रहे हैं।
कमेंट सेक्शन पूरा का पूरा भद्दी भद्दी टिप्पणी से पटा दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी शख्स का ऐसा वीडियो सामने आया है बल्कि इंटरनेट की दुनिया ऐसे वीडियो से पटी रहती है।


Click it and Unblock the Notifications