कैटरीना और रणबीर कर रहे थे डेट और आलिया को करनी थी रणबीर से शादी - देखिए वायरल वीडियो
आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ काफी अच्छी दोस्त थीं। ये तब की बात है जब कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं। उस दौरान, कॉफी विद करण के एक एपिसोड में आलिया ने रणबीर के लिए काफी कुछ कहा।
दरअसल, आलिया को बचपन से ही रणबीर पर काफी बड़ा क्रश था और उन्होंने हमेशा ये बात कही है कि रणबीर उनके सपनों में आते थे।

तो शो के दौरान आलिया यूं ही रणबीर के बारे में बातें कर रही थीं और उन्होंने कहा कि वो रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। उस वक्त रणबीर कपूर कैटरीना कैफ को डेट कर रहे थे।
करण जौहर ने आलिया से पूछा कि क्या कैटरीना कैफ आलिया के इरादे जानती हैं। तो आलिया ने कहा - सब मेरे इरादे जानते हैं। अब सालों पहले दिया गया ये इंटरव्यू इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
View this post on InstagramA post shared by Ran-lia Rule (@ranbiraliafanpage) on
वैसे आलिया के केस में तो वाकई जिस चीज़ को दिल से चाहो तो कायनात उसे आपसे मिला देती है। यहां देखिए उनकी प्यारी सी लव स्टोरी


Click it and Unblock the Notifications
