VIRAL PICS: क्या इस मॉडल के साथ हाथों में हाथ डाले घूम रहे हैं फरहान अख्तर?
Recommended Video

कहते हैं ना कि किसी चीज़ के लिए मना करो तो मन वही चीज़ करने को कहता है। स्टार्स की लव लाइफ के साथ भी ऐसा ही है। वो जितना इसे छिपाने कि कोशिश करते हैं उतना ही सबकी दिलचस्पी बढ़ जाती है। काफी समय से फरहान अख्तर और उनकी लव लाइफ पर चर्चा होती रहती है।
अब शिबानी डांडेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक डाली है जो धड़ल्ले से वायरल हो रही है और माना जा रहा है कि इस तस्वीर में उनके साथ हाथों में हाथ डाले जो इंसान घूम रहा है वो फरहान अख्तर है। अब इस तस्वीर का सच क्या है पता नहीं लेकिन गपशप गली की मानें तो फरहान शिबानी को छह महीने से डेट कर रहे हैं।

फरहान अख्तर की लव लाइफ लाइमलाइट में तब आई जब वज़ीर की शूटिंग के दौरान उन्हें अदिति राव हैदरी के साथ डेट करते बताया गया। इसके बाद फरहान और श्रद्धा के अफेयर की चर्चा तो यहां तक पहुंची कि श्रद्धा फरहान के घर ही रहती थीं और पापा शक्ति कपूर उन्हें ज़बरदस्ती वहां से घर लेकर वापस आए।
[कसौटी ज़िंदगी की 2 के धमाकेदार TRAILER में दिखे शाहरूख खान]
खैर अब अगर इस तस्वीर में वाकई शिबानी के साथ फरहान अख्तर हैं तो ये जोड़ी काफी दिलचस्प है। वहीं ये भी साफ है कि श्रद्धा और फरहान का चैप्टर अब खत्म हो चुका है।
गौरतलब है कि फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अधुना अख्तर ने पिछले साल आपसी सहमति से तलाक ले लिया। अधुना, डीनो मोरिया के भाई निकोलो को डेट कर रही हैं।
वैसे फरहान ही नहीं, वैसे बॉलीवुड में कई ऐसे अफेयर थे जिनकी वायरल तस्वीरों ने सबको चौंका दिया था -


Click it and Unblock the Notifications
