सलमान - शाहरूख - अजय ने कर ली BOOKING, अपनी अपनी ब्लॉकबस्टर पार्ट 3 फाइनल
बॉलीवुड में अफवाहों का बाज़ार तो हमेशा गर्म रहता है। कुछ भी हो जाए। लेकिन इस हफ्ते जो अफवाहें उड़ी हैं उन्हें सुनकर तो फैन्स का सर ही चकरा जाएगा। क्योंकि बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार मिलकर अपनी चार सीक्वल फिल्म फाइनल कर चुके हैं।
जी हां, अजय देवगन की सिंघम 3, सलमान खान की दबंग 3, शाहरूख खान की डॉन 3 और रेमो डीसूज़ा की एबीसीडी 3 सबकी बुकिंग हो चुकी है।

जितनी तेज़ ये अफवाहें आई हैं उससे तो ये भी लग रहा है कि ये सारी फिल्में एक ही साल में रिलीज़ हो जाएंगी। या तो ये साल होगा 2019 या फिर 2020। वहीं श्रीदेवी की मौत के बाद भी अफवाहों के बाज़ार ने उनका साथ नहीं छोड़ा और लोगो ने उनके परिवार को अकेला नहीं छोड़ा। रोज़ कोई ना कोई अफवाह आती ही रही।
अफवाहों के बाज़ार ने इस बार हद तब की जब इरफान खान को कैंसर की बीमारी के आखिरी स्टेज पर बताया गया। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले इरफान खान के जॉंडिस से पीड़ित होने की खबर थी। चूंकि दीपिका की भी तबीयत खराब थी, विशाल भारद्वाज ने अपनी फिल्म रोक दी थी और कहा था कि उनके एक्टर्स का स्वास्थ्य सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।
फिर इरफान खान ने खुद ट्वीट करके बताया कि जिसे वो जॉन्डिस समझ रहे थे वो दरअसल एक बहुत गंभीर बीमारी है और वो खुद बता देंगे कि उन्हें क्या हुआ है। बस थोड़ा इंतज़ार करिए और अफवाह मत फैलाइए।
लेकिन अगले ही दिन कई मीडिया सूत्रों ने ये कह दिया कि इरफान खान को कैंसर है जिससे फैन्स थोड़ा परेशान हो गए। उनके दोस्तों ने और फिर उनकी पत्नी ने इस बात का खंडन किया।
अब माना जा रहा है कि अगले हफ्ते इरफान खुद अपने स्वास्थ्य का अपडेट फैन्स को दे देंगे। फिलहाल उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल से यूएस शिफ्ट किए जाने की खबर है।
जानिए इस हफ्ते किन किन अफवाहों से भरी रही गपशप गली -


Click it and Unblock the Notifications


