अक्षय OUT और सलमान के IN होते ही शुरू हुआ खेल, होगी महाटक्कर, दीवाली पर!
बॉलीवुड में सुख हो या दुख हो, लेकिन गपशप गली हमेशा अपने पकवानों की महक से गुलज़ार रहती है। जहां एक तरफ बॉलीवुड इस हफ्ते शम्मी आंटी, प्यारेलाल वडाली और श्रीदेवी के जाने के गम से उबर रहा था, वहीं दूसरी तरफ, गपशप गली में नमक मिर्च लग रही थी।
जहां एक तरफ, टीसीरीज़ और रेमो डीसूज़ा के नए प्रोजेक्ट को बहुत बड़ा बजट मिलने के बाद सलमान खान के नाम पर ज़ोर शोर से चर्चा हुई वहीं दूसरी तरफ दीपिका पादुकोण की बीमारी के बावजूद, गपशप गली ने उनका दामन थामे रखा।

वहीं अक्षय कुमार की 2.0 रिलीज़ डेट ने कई लोगों की रातों की नींदे खराब कर दी। तो फैन्स एक बार फिर दो सुपरस्टार्स के बीच धमाकेदार क्लैश में किसकी जीत और किसकी हार जैसे कयास लगाने लगे। किसने कौन सी फिल्म छोड़ी, क्यों छोड़ी, किसने कौन सी फिल्म पकड़ी और क्यों पकड़ी, किसने किसको रिप्लेस किया और क्यों किया जैसी बातें सबकी चर्चा का विषय रही।
लेकिन सबसे ज़्यादा गपशप हुई एक धमाकेदार फिल्म में अक्षय कुमार के बाहर होने के बाद, सलमान खान और आमिर खान के अंदर आने पर। दिलचस्प इसलिए कि काफी दिनों से नो एंट्री सीक्वल में सलमान के बाहर जाने और अक्षय के अंदर आने की चर्चा थी। जानिए इस हफ्ते की सबसे चटपटे मिर्च मसाले वाले किस्से -


Click it and Unblock the Notifications
