'सिंह इज किंग' सिक्वेल की तैयारी?
सुपरहिट फिल्म सिंह इज किंग के सीक्वेल की तैयारी की जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। पर सीक्वेल का निर्देशन विपुल शाह करने वाले है। सिंह इज किंग में विपुल शाह ने पैसा लगाया था।
फिलहाल विपुल शाह एक्शन रिप्ले, लंदन ड्रीम्स के निर्देशन में लगे है। एक्शन रिप्ले में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय काम रहें है। इस फिल्म की शुटिंग के दौरान अक्षय ने विपुल से गुजारिश की सिंह इज किंग का सीक्वेल बनाया जाए। विपुल शाह तैयार हो गए है।
एक्शन रिप्ले और लंदन ड्रीम्स की शुटिंग पूरी होने के बाद सिंह इज किंग के दूसरे भाग पर काम शुरू हो जाएगा। फिल्म में अक्षय तो होंगे ही अब सवाल है कि कैटरीना कैफ को दूबारा लिया जाएगा कि नहीं वैसे भी सीक्वेल पर बनी फिल्मों में नई हीरोइनों को ही लिया जाता है।
action replay aishwarya rai akshay kumar अक्षय कुमार एक्शन रिप्ले ऐश्वर बालीवुड लंदन ड्रीम्स विपुल शाह सिंह इज किंग 2 bollywood katrina kaif london dreams singh is kinng 2 vipul shah


Click it and Unblock the Notifications