तगड़ा Rumor: सिंह इज़ किंग सीक्वल में वापस अक्षय कुमार फाईनल, रणवीर सिंह ने की थी रिजेक्ट
अक्षय कुमार आजकल बहुत व्यस्त चल रहे हैं। इतना कि अपने करीबी दोस्तों के लिए भी उनके पास समय नहीं है। दरअसल, विपुल शाह नमस्ते इंगलैंड के फ्लॉप होने के बाद अब एक बार फिर से अपने फेवरिट एक्टर अक्षय कुमार के पास वापस पहुंच चुके हैं। खबर है कि विपुल शाह ने अनीस बज़्मी के साथ सिंह इंज़ किंग सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है।
इतना ही नहीं, माना जा रहा है कि विपुल शाह और अनीस बज़मी ने सिंह इज़ किंग पार्ट 2 के लिए अक्षय कुमार को अप्रोच करना शुरू कर दिया है। अब अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए मानते हैं या नहीं ये देखना होगा। हालांकि अक्षय ने विपुल के साथ फिल्म करने का वादा किया हुआ है।

दरअसल, नमस्ते इंगलैंड के लिए विपुल ने अक्षय को अप्रोच किया था और अक्षय ने फिल्म के लिए हां भी कर दी थी। लेकिन फिर अक्षय की डट्स ब्लॉक होती गईं और फिल्म में देरी होने लगी। फिर अक्षय ने विपुल से रिक्वेस्ट किया कि किसी और को फिल्म में ले लें क्योंकि उनकी डेट्स ही खाली नहीं हो पा रही हैं।
ऐसे में विपुल ने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म बना ली। बात की जाए सिंह इज़ किंग सीक्वल की तो इस फिल्म में रणवीर सिंह पिछले साल फाइनल हो चुके थे। फिल्म का नाम रखा गया था शेर सिंह। लेकिन फिर रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी। फिल्म पर काम उसी समय बंद हो गया।
अब एक बार फिर से सिंह इज़ किंग सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है और ऐसे में देखना है कि अक्षय कुमार कब और कैसे फिल्म को हां करते हैं।
वैसे जानिए अक्षय कुमार के जादुई बॉक्स ऑफिस आंकड़े -


Click it and Unblock the Notifications
