..तो करण जौहर की इस 'स्टुडेंट' को डेट कर रहे हैं विनोद मेहरा के बेटे रोहन!
विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा इन दिनों तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं।
स्वर्गीय बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा का बेटा रोहन मेहरा इन दिनों चर्चाओं में आने शुरू हो गए हैं। कारण है उनका लव रिलेशनशिप। खबर है कि रोहन इन दिनों करण जौहर की फिल्म स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2 में आने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं।

बता दें कि तारा इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों की मुलाकात 2015 में एक प्राइवेट पार्टी के दौरान हुई थी, जिसके कुछ समय बाद ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।
''शाहरूख खान से पहले रईस मुझे ऑफर की गई थी....''
दोनों का रिलेशन काफी सीरियस वाला है। आपको बता दें कि तारा ने दीवाली भी रोहन के परिवार के साथ ही मनाई थी। यही नहीं, तारा को भी रोहन के परिवार ने उनके 21वें जन्मदिन पर पूरा पब बुक करा के काफी अच्छा सरप्राइज़ दिया था।
बता दें कि जहां अभी तक रोहन को ज्यादा लोग नहीं जानते तो वहीं तारा अब सीधा ही करण जौहर की फिल्म स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2 के बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications