17 साल बाद...सुपरहिट सीक्वल से एंट्री करेंगे ये #SuperstarSon
बॉलीवुड में सीक्वल का दौर शुरू हो चुका है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो धड़कन सीक्वल से ये सुपरस्टार के बेटे अपना डेब्यू भी करने जा रहे हैं।
बॉलीवुड स्टार किड्स के डेब्यू करने का एक पूरा दौर शुरू होने वाला है। कौन पहले आएगा ये देखना होगा। कई स्टार किड्स के डेब्यू पर तो हमारी लगातार नज़र हैं पर ताज़ा है विनोद खन्ना के बेटे और अक्षय खन्ना के हाफ ब्रदर साक्षी खन्ना के डेब्यू की बात।
अगर सूत्रों की मानें तो साक्षी बीते ज़माने की सुपरहिट फिल्म धड़कन 2 से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। धर्मेश दर्शन इस प्रोजेक्ट पर काफी समय से काम कर रहे हैं। और साक्षी इस फिल्म के मेन लीड होंगे।

साक्षी खन्ना इससे पहले मिलन लूथरिया की फिल्म वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में असिस्टेंट डायरेक्टर रह कर फिल्म की बारीकियां सीख चुके हैं।
हालांकि साक्षी का नाम इसके अलावा ड्रग्स से भी जुड़ा है क्योंकि उन्हें मुंबई की एक रेव पार्टी में नशे में धुत पकड़ा गया था, छापेमारी के दौरान।
[#Debut: शाहरूख के बेटे आर्यन खान कब कहां और कैसे होंगे लॉन्च]
अब देखना है कि साक्षी का डेब्यू कैसे और कितना धमाकेदार होता है। वैसे विनोद खन्ना अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं और आखिरी बार दिलवाले में शाहरूख खान के पिता की भूमिका में दिखे थे। दबंग में वोे सलमान के पिता बन चुके हैं।
ऐसे में साक्षी को बॉलीवुड से काफी सपोर्ट मिलेगा। जानिए कौन कौन से स्टार किड कर रहे हैं डेब्यू की तैयारी -


Click it and Unblock the Notifications