..................... Vikram Bhatt is impressed by Natasha Suri | अब विक्रम फिदा हुए नताशा पर - Hindi Filmibeat

अब विक्रम फिदा हुए नताशा पर

By Staff

Natasha Suri
विक्रम भट्ट नताशा सूरी से इतना प्रभावित हो गये हैं कि उसे अपनी अगली फिल्म की हीरोइन घोषित कर दिया है, यह अलग बात है कि उक्त फिल्म का कुछ अता-पता नहीं है कि यह कब बनेगी और इसकी कहानी क्या होगी..?

विक्रम भट्ट फिलहाल तो फिल्म 1920 की तैयारी में जुटे हुए हैं. यह फिल्म सितंबर में प्रदर्शित होगी. उनकी अगली फिल्म कौन सी होगी, इस बारे में कुछ भी तय नहीं किया गया है लेकिन विक्रम भट्ट ने नताशा सूरी का हीरोइन के रुप में चयन कर लिया है और चारों तरफ उसका गुणगान करते फिर रहे हैं.

विक्रम भट्ट ने बताया कि नताशा जब उनके आफिस में आई तो वे उसे देखते ही रह गये. उन्हें नताशा बेहद प्रतिभाशाली और बुद्धिमान लगी. वे उससे इतने प्रभावित हो गये कि उन्हॉंने तुरंत उसे अपनी नई फिल्म की हीरोइन बनाने का निर्णय ले लिया. विक्रम भट्ट को विश्वास है कि नताशा महान अभिनेत्री बनेगी.

विक्रम भट्ट को अपनी पूर्व प्रेमिका सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल भी बेहद प्रतिभाशाली और बुद्धिमान नजर आती थी और अब उन्हें नताशा में यह खूबियां दिखाई दे रही हैं. कहीं कुछ गडबड तो नहीं है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X