#Alert: इस बिग बॉस कंटेस्टेन्ट की बेटी करेगी सनी देओल की फिल्म में DEBUT!
बिग बॉस सीज़न 9 में दिखे विकास भल्ला ने शो में अपनी बेटी का काफी ज़िक्र किया था। अब उनकी बेटी, सनी देओल के बेटे करण देओल की हीरोइन बनने जा रही है।
हाल ही खबऱ थी कि सनी देओल ज़ोर शोर से अपने बेटे करण देओल की लॉन्च फिल्म में जुटे हुए हैं। फरवरी की शुरूआत में उन्होने 200 में से 48 लड़कियां फाइनल की थीं जो फिल्म में करण के साथ डेब्यू कर सकती हैं।
अब ये सेलेक्शन सात लड़कियों पर रूक गया है। और करण देओल इन सात लड़कियों के साथ ऑडीशन करने वाले हैं। लेकिन सूत्रों की मानें तो विकाल भल्ला की बेटी सांची भल्ला इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।

विकास बिग बॉस सीज़न 9 में कंटेस्टेंट के तौर पर दिखे थे और कहते दिखे थे अपनी बेटी के लिए उन्हें काम करना है। गौरतलब है कि 90 के दशक में जब पॉप म्यूजि़क फेंमस हुआ तो विकास भल्ला अपनी एल्बम धुंआ के लिए फेमस हो गए थे।
इसके बाद वो कई फिल्मों और सीरियल में दिखाई दिए। दिव्या दत्ता के साथ टीवी पर उन्होंने शन्नो की शादी में यादगार रोल किया था।
करण देओल की इस फिल्म का नाम है पल पल दिल के पास। फिल्म का नाम धर्मेंद्र की सुपरहिट फिल्म के एक गाने से लिया गया। धर्मेंद्र और बॉबी देओल दोनों ही करण के इस डेब्यू के लिए काफी उत्साहित हैं।
करण के अलावा बॉलीवुड में अगली पीढ़ी की पूरी एक खेप तैयार है जो जल्द फिल्मों में दस्तक देने वाली है -


Click it and Unblock the Notifications