विजेंदर को हॉट नही लगी मल्लिका
सबको हॉट लगने वाली बालीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह को हॉट नही लगती है। हाल में विजेंदर चीन में हुए एशियान चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटे है लेकिन उनकी चर्चा मल्लिका पर दिए गए बयान की वजह से ज्यादा हो रही है।
सलमान के शो दस का दम में विजेंदर ने मल्लिका शेरावत के साथ भाग लिया। इस शो में भाग लेकर उन्हें काफी मजा आया। सबसे ज्यादा अच्छा लगा मल्लिका के साथ हरयाणवी में बात करके। गौरतलब हो कि दोनो ही हरियाणा के जाट समुदाय से संबंध रखते है।
भले की विजेंदर को मल्लिका हॉट न लगी हो लेकिन शो के दौरान उन्होने मल्लिका के लिए एक हरियाणवी गाना गाकर सुनाया, जिसे सुनकर मल्लिका बहुत खुश हो गई।
सुनने में आ रहा है कि विजेंदर फिल्मों में भी काम करने वाले है। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि अभी बात चल रही है, देखो कब तक कुछ तय हो पाता है। फिल्मों के अलावा विजेंदर राजनीति में भी जाने की इच्छा रखते है।


Click it and Unblock the Notifications