विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया KISS करते हुए थे स्पॉट, जानें कैसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

नए साल की शुरुआत के साथ विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया की डेटिंग की खबरों ने हर किसी का ध्यान खींचा है। दोनों की किस करते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हर किसी के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था। कई रिपोर्ट की मानें तो विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया बॉलीवुड के लेटेस्ट कपल हैं जो लगातार सुर्खियों में हैं।
हालांकि, इतने हंगामे के बाद भी तमन्ना या विजय वर्मा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। फिलहाल हर कोई यह सोच रहा है कि, आखिर दोनों की दोस्ती कैसे हुई और दोनों के बीच प्यार परवान कैसे चढ़ा। सोशल मीडिया पर भी हर शख्स यही जानना चाहता है।
गोवा में स्पॉट किए जाने के बाद उनकी डेटिंग की खबरें वायरल हुई। वहीं, पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों की पहली बार मुलाकात 'लस्ट स्टोरी 2' के सेट पर हुई थी। एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार दोनों 'लस्ट स्टोरी 2' में साथ नजर आएंगे और इसी के सेट पर दोनों पहली बार मिले भी थे।

दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट में हुए थे शामिल
रिपोर्ट के अनुसार दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं और एक दूसरे के काम की भी तारीफ करते हैं। दोनों फिलहाल अपने स्पेस में बेहद खुश हैं। दोनों हाल ही में मुंबई में साथ-साथ दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट में भी शामिल हुए थे।

क्या है 'लस्ट स्टोरीज 2'
'लस्ट स्टोरीज 2' की बात करें तो सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित एक सेग्मेंट में विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया साथ नजर आएंगे। शॉर्ट फिल्मों का यह संकलन इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होने वाला था लेकिन अब यह प्रोजेक्ट पोस्टपोन हो चुकी है।

अफवाहों पर बयान का इंतजार
लस्ट स्टोरी 2 के अलग-अलग भाग को आर बाल्की, अमित रविंद्रनती शर्मा और कोंकोना सेन शर्मा निर्देशित कर रही हैं। वहीं, अब लोगों को डेटिंग की अफवाहों पर विजय वर्मा या तमन्ना भाटिया के कॉमेंट का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications