आमिर खान की इस बड़ी फिल्म में दिखेंगे साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति!
रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति भी दिखेंगे। फिल्म में विजय आमिर के दोस्त का किरदार निभाने वाले हैं। एक सप्ताह पहले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में विजय और आमिर के साथ काम करने की घोषणा की गई थी। खास बात है कि विजय इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। आमिर खान के साथ फिल्म में करीना कपूर खान दिखेंगी।
बता दें, ये हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक होगी। फिल्म के निर्देशक होंगे अद्वेत चंदन, जिन्होंने 'सीक्रेट सुपरस्टार' डाइरेक्ट किया था। वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर हैं आमिर खान और वॉयोकॉम 18। फिल्म 2020 दिवाली पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications