ठग्स ऑफ हिंदुस्तान हुई सुपरफ्लॉप- अब हाथ से गई अगली फिल्म DHOOM 4 !
आमिर खान- अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक विजय कृष्णा आचर्या भी इस प्रदर्शन से काफी हैरान हैं। यशराज बैनर ने इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर रिलीज किया था। साथ ही फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया गया था। लेकिन बेदम कहानी और निर्देशन की वजह से फिल्म ने 10 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया।
150 करोड़ के करीब पहुंची ठग्स ऑफ हिंदुस्तान- दूसरे वीकेंड का जानें कलेक्शन
अफवाहों की मानें तो ठग्स के फ्लॉप होने का पूरा ठीकरा विजय कृष्णा आचर्या पर ही फूटा है। जिसके बाद यशराज बैनर ने उनके हाथों से धूम 4 छीन लिया है। जी हां, अब विजय कृष्णा आचर्या (विक्टर) धूम सीरिज की अगली फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे। बता दें, आमिर खान की धूम 3 का निर्देशन भी विक्टर ने ही किया था।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले धूम सीरिज की सारी फिल्में अब तक सुपरहिट रही हैं। वहीं, धूम 4 को लेकर भी काफी क्रेज है। ऐसे में प्रोडक्शन हाउस धूम 4 को लेकर कोई दांव नहीं लगाना चाहती.. क्योंकि यह भी एक बिग बजट फिल्म होगी। यूं भी ठग्स के बाद.. विजय कृष्णा आचर्या के साथ यशराज का तीन फिल्मों का कांट्रैक्ट भी खत्म हो चुका है। विक्टर ने टशन, धूम 3 और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का डाइरेक्शन किया है।
सूत्रों की मानें तो धूम 4 का निर्देशन मनीष शर्मा या संजय गधवी कर सकते हैं। संजय गधवी ने ऋतिक रोशन स्टारर धूम 2 का निर्देशन किया था। ठग्स की असफलता के बाद.. अब यशराज प्रोडक्शन धूम 4 से अच्छी कमाई की उम्मीद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications