'लाइगर' फ्लॉप होने के बाद विजय देवरकोंडा को लगा एक और झटका, डिब्बाबंद हुई ये फिल्म
विजय देवरकोंडा की हाल में आई फिल्म 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई और इसी के साथ बॉलीवुड में विजय देवरकोंडा का डेब्यू भी धमाकेदार नहीं रहा। वहीं, अब कई रिपोर्ट्स की मानें तो इसका असर उनकी आने वाली फिल्मों पर भी पड़ रहा है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म 'जन गण मन' पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। इस फिल्म का निर्देशन भी पुरी जगन्नाथ करने वाले थे। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को फिलहाल डिब्बाबंद कर दिया गया है।

दरअसल, पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी विजय देवरकोंडा स्टारर 'लाइगर' से मेकर्स को काफी उम्मीदें थी लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। हालांकि, फिल्म के रिलीज होने के बाद भी कहा जा रहा था कि जल्द ही विजय देवरकोंडा और पुरी जगन्नाथ अपनी अगले प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रहे हैं। लेकिन अब विजय और पुरी ने इस फिल्म को फिलहाल बंद करने का फैसला किया है।
बता दें कि 'लाइगर' में विजय ने एमएमए फाइटर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अनन्या पांडे बतौर लीड एक्ट्रेस थीं। उनके अलावा रोनित रॉय, राम्या कृष्णन ने भी अहम किरदार निभाया था। अमेरिकन बॉक्सर माइक टायसन ने कैमियो भी किया था।
वहीं, विजय देवरकोंडा अब जल्द ही अपनी अगली तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कुशी' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगी। फिल्म के काफी हिस्से की शूटिंग कश्मीर में हुई है।


Click it and Unblock the Notifications