विजय देवरकोंडा - रश्मिका मंदाना को Private Holiday पर फैन्स ने रंगे हाथों पकड़ा, आपने देखे सुबूत?

क्या तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? इस बात का जवाब काफी लोग जानना चाहते हैं लेकिन दोनों ही ये जवाब देना नहीं चाहते हैं। अब फैन्स ने सुबूत के साथ ये गुत्थी सुलझा ली है और इस बात का एलान कर दिया है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
दरअसल, दोनों को कल एक साथ एयरपोर्ट पर देखा गया और दोनों उसी समय एयरपोर्ट पर थे जब मालदीव्स की फ्लाईट रवाना होती है। दोनोें मालदीव्स में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं और माना जा रहा है कि ये एक प्राईवेट हॉलीडे है।
रश्मिका मंदाना ने इन छुट्टियों से अपनी पहली तस्वीर शेयर की जिस पर फैन्स कमेंट करते हुए जानना चाह रहे थे कि तस्वीर खींचने वाले यानि कि विजय देवरकोंडा कहां हैं? अब ट्विटर पर एक हैंडल ने विजय की कल की तस्वीर और रश्मिका की आज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, दोनों साथ हैं क्योंकि जो चश्मा कल विजय ने पहना था वही चश्मा आज रश्मिका ने पहना है।
गौरतलब है कि इस साल करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर भी अनन्या पांडे ने दबी ज़ुबान से ये हिंट दिया था कि विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं। वहीं कॉफी विद करण पर ही सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने बात बात में इस बात का हिंट दिया था कि विजय और रश्मिका डेट कर रहे हैं।
अनन्या पांडे ने हिंट देते हुए कहा था - विजय Mika की तरफ Rash करते हैं। ये बात करण जौहर को समझ आ गई और लेकिन विजय नहीं समझ पाए। दूसरी तरफ, सारा अली खान और जान्हवी कपूर दोनों ही विजय पर फिदा थीं लेकिन दोनों का कहना था कि वो एक ही लड़के को Cheese Slice बनाकर बांट नहीं सकती हैं।
इसके बाद जान्हवी कपूर ने एक सवाल के जवाब में कहा, मैं काफी हैरान थी कि रश्मिका का इंस्टाग्राम कितनी तेज़ी से बढ़ रहा है। जिस पर सारा ने तुरंत जवाब दिया - How Cheesy. इससे ठीक पहले वो विजय देवरकोंडा को Cheese Slice घोषित कर चुकी थीं। रही बात विजय और रश्मिका की तो इस जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते हैं। विजय देवरकोंडा ने जहां अगस्त में धर्मा प्रोडक्शन्स की लाईगर के साथ अपना हिंदी फिल्म डेब्यू किया था वहीं रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ गुडबाय नाम की फिल्म के साथ अपना हिंदी डेब्यू किया है।


Click it and Unblock the Notifications

