..................... विद्या का शाहिद से कोई अफेयर नही, Vidya is not going around with Shahid - Hindi Filmibeat

विद्या का शाहिद से कोई अफेयर नही

By Staff


फिल्म भूलभुलैया की सफलता से विद्या बालन फिर चर्चा में है. वह बालीवुड की हाट अभिनेत्री बन चुकी है. लेकिन उसका नाम शाहिद कपूर के साथ भी जोडा जा रहा है और माना जा रहा है कि शाहिद और करीना के बीच में हुए अलगाव की मुख्य वजह विद्या ही है. लेकिन विद्या ने इसका खंडन किया है. जानिये क्या कहती है वह..

आपके बारे में कहा जा रहा है कि आपके और शाहिद के बीच गहरा रोमांस चल रहा है?
यह सब बकवास है. मेरा शाहिद से रोमांस चल रहा है, (हंसते हुए) इसकी भनक भी मुझे मीडिया की खबरों से ही लगी. ये बेसर पैर की खबरें मुझसे पूछे बिना ही उडाई जा रही हैं.

तो क्या शाहिद से आपका रोमांस नही है?
न बाबा, बिल्कुल नही है.

लेकिन शाहिद का कहना है कि वे आपके साथ गहराई से जुडे हैं?
यह सच है कि शाहिद से मेरी अच्छी दोस्ती है और हम दोनो एक दूसरे के काफी करीब भी हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम दोनो के बीच कोई रोमांस है.

सुना है जब वी मेट के ट्रायल शो के बाद शाहिद आप को अपने घर ले गये थे?
यह बिल्कुल झूठ बात है. मैं तो शाहिद से पहले ही ट्रायल शो से जा चुकी थी.

वैसे शाहिद के बारे में आपकी राय क्या है?
शाहिद एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं. इसमें कोई संदेह नही कि वे काफी प्रतिभाशाली हैं. बालीवुड में उनका भविष्य उज्वल है.

आपका नाम शाहिद के अलावा कई सह कलाकारों के साथ जुडता रहता है?
मैं हरेक के साथ घुलमिल जाती हूं और तुरंत दोस्ती कर लेती हूं. शायद इसी वजह से लोग इसका गलत मतलब निकाल लेते हैं. जबकि सच यह है कि मैं पूरी तरह से अपने कैरियर को लेकर समर्पित हूं. मेरे पास प्यार रोमांस करने के लिये समय नहीं है. और फिलहाल न मेरा कोई ब्वायफ्रैंड है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X