..................... Vidya get angry with the dirty picture team | विद्या का चढ़ा पारा हुई डर्टी टीम से खफा - Hindi Filmibeat

विद्या का चढ़ा पारा हुई डर्टी टीम से खफा

बॉलीवुड में सेक्स सिम्बल बन चुकी विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर्स' के कारण हमेश चर्चा में बनी रहती हैं। विद्या पहले ही अपने इस बदलाव के कारण लोगों से कई बाते सुन चुकी हैं। काफी हद तक उन्होंने खुद को कंट्रोल भी किया है लेकिन अब उनके गुस्से का पारा सातवे आसमान पर पहुंच चुका है वो भी अपनी ही स्टाइलिस्ट के कारण।

उनकी स्टाइलिस्ट नताशा खान ने कहा कि विद्या फिल्म में लगभग अर्धनग्न दिखाई देंगी। ऐसी बात नताशा ने एक रिएलिटी शो के दौरान कही। शो में अपने पसंदीदा एक्टर की जिंदगी जीने के लिए एक दिन का अवसर मिलता है। इस दौरान चयनित व्यक्ति एक्टर के परिवार व नजदीकी दोस्तों से भी मिल पाता है। विद्या के जबर्दस्त फैन अमान को यह मौका मिला और वे उनकी नताशा से भी मिले।

दोनों ने मिलकर विद्या से जुड़ी कई बातें शेअर की। इसमें फिल्म की शूटिंग की बाते इसके अलावा विद्या के वेट को लेकर भी सवाल किया गया। बातों ही बातों में नताशा के मुंह से निकल गया कि फिल्म में विद्या अर्धनग्न दिखाई देंगी इसलिए उनकी डाइट बहुत अलग तरह से प्लान की गई थी। नताशा ने यह भी कहा कि 'फिल्म में अत्यधिक सेक्स अपील दिखाई गई है।'

वैसे तो काफी लोगों ने विद्या के बारें में कई तरह की बातें कि तब विद्या को बुरा नहीं लगा लेकिन उनकी खुद की टीम जब बोलेगी तो विद्या को गुस्सा आएगा ही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X