शाहिद के करीब आईं विद्या बालन
बालीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्में भले ही हिट न हो रही हो लेकिन उनका बाजार काफी मंहगा है। सिर्फ रील लाइफ में ही नही रियल लाइफ में भी उनके आगे पीछे कई अभिनेत्रियां चक्कर लगा रही है।
फिलहाल उनका नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन फिल्म किस्मत कनेक्शन से उनका कनेक्शन विद्या बालन के साथ जोड़ दिया गया था। शाहिद ने उनमें कोई रूचि नही दिखाई लेकिन लगता है कि विद्या उनके नजदीक जाना चाहती है। तभी तो विद्या ने उनके घर के पास में ही नया घर लिया है।
लेकिन शाहिद की नजदीकी तो प्रियंका चोपड़ा के साथ बन रही है। शाहिद ने फिल्म कमीने में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया है तब से दोनों को कई जगहों पर साथ में घूमते हुए देखा जा रहा है यही नही हाल में प्रियंका के बीमार पड़ने पर शाहिद के माता पिता उनसे मिलने भी गए।
अब विद्या बालन केवल घर पास लेने से किसी के नजदीक कैसे आ सकती है?


Click it and Unblock the Notifications