ऐश की उतरन विद्या के तन पर
वैसे हर बॉलीवुड हीरोइन अपनी खास अदा के लिए पहचानी जाती है। ये अदा कभी तो उनकी विशेषता बन जाती है तो कभी उनकी बदनामी का कारण। विद्या बालान अपनी अभिनय प्रतिभा के कारण पहचानी जाती हैं। लेकिन विद्या बॉलीवुड में अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर क्रिटिसाइज की जाती हैं।
भूल-भुलैया फिल्म में साइको पेशेंट के रोल को बखूबी निभा कर विद्या मे बॉलीवुड में नाम कमाया था। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्में भी आयीं पर उन्हे वह वाहवाही नसीब नहीं हुई। उनकी हालिया रिलीज फिल्म बच्चन परिवार के बैनल तरे बनी फिल्म पा है। पा में विद्या अभिषेक बच्चन के अपोजिट हैं और अमिताभ की माँ बनी हैं। ऐसे में पा के प्रीमियर पर सबकी निगाहें उन पर लगे होना तय ही था।
इस के लिए विद्या एकदम तैयार हो कर आयीं थीं। पर उनसे एक बार फिर गड़बड़ हो गयी और उनकी ड्रेस लोगों की आलोचना का शिकार हो गयी। विद्या ने प्रीमियर के मौके पर साड़ी पहनी थी। ठीक ऐसी ही साड़ी ऐश ने ओप्रा विन्फ्रे टॉक शो के दौरान पहने थी। यह फैशन डिजायनर सव्यसाची के कलेक्शन की साड़ी थी। लोगों ने इस साड़ी को देखते ही पहचान लिया।
कुछ लोगों का तो ये भी कहना है कि विद्या, अभिषेक के साथ काम करते हुए उनकी इतनी दीवानी हो गयीं है कि ऐश जैसा दिखने की कोशिश करने लगी हैं। क्योंकि ये तो पूरी दुनिया जानती है कि अभिषेक सिर्फ ऐश के पीछे दिखाई पड़ते हैं।


Click it and Unblock the Notifications