मैंने बिकनी नहीं पहनी: विद्या बालन

इस फोटो के बारे में विद्या का कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई फोटो शूट करवाया ही नहीं और ना ही ये फोटो उनका है। बिकनी में छपे अपने इस फोटो से गुस्साई विद्या ने अब कोर्ट जाने का मन बना लिया है। वो इस फोटो से बेहद खफा हैं और उनका कहना है कि इस फोटो से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है।
वैसे कुछ वक्त पहले इस मैगजीन पर सोनाक्षी सिन्हा का भी बिकनी में फोटो छपा था। जिसका उन्होंने भी ये कहकर खंडन किया था कि उन्होंने कभी बिकनी में फोटो खिंचवाया ही नहीं। अब लगता है अभिनेत्रियों के गलत फोटो छापने वाली इस मैगजीन की खैर नहीं।


Click it and Unblock the Notifications