आमिर-विद्या की जोड़ी बनी!
अगर खबरों पर भरोसा किया जाए तो विद्या बालन को आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिल गया है। यह मौका यशराज फिल्मस ने दिया है। यश चोपड़ा अपनी अगली फिल्म में इन दोनो के साथ काम करना चाहतें है।
कहा जा रहा है कि विद्या की जगह पहले प्रीति जिंटा को लिया जाना था लेकिन अब विद्या को ले लिया गया है। फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित है जैसा कि यश चोपड़ा की फिल्मे होतीं है।
हालांकि अभी आमिर और विद्या की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो दोनों की जोड़ी देखने में काफी अच्छी लगेगी।
aamir khan आमिर खान प्रीति जिंटा बालीवुड यश चोपड़ा यशराज फिल्मस विद्या बालन bollywood preity zinta vidya balan yash chopra


Click it and Unblock the Notifications