Pics: कैसी दिखेंगी विद्या दुल्हन के जोड़े में!

भारतीय परंपरा में शादी को एक बहुत ही महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। हर दुल्हन चाहती है कि अपनी शादी के दिन वो सबकी नज़रें अपने ऊपर ही पाए और शादी के दिन लोग भी अक्सर दुल्हन को देखने ही आते हैं। शादी के लाल जोड़े में गहने से लदी हुई दुल्हन के लिए वो दिन सबसे खास होता है और उसके चेहरे पर शर्म की लालिमा उसे और भी खूबसूरत बना देती है। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस यूं तो फिल्मों में कई बार दुल्हन बनती हैं लेकिन अपनी शादी के दिन वो भी एक आम लड़की की तरह खुद को सबसे खूबसूरत दिखाने की कोशिश में रहती हैं। अब ये खास दिन आया है हमारी बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा विद्या बालन की जिंदगी में।

बॉलीवुड में कई खूबसूरत अभिनेत्रियों की जिंदगी में पिछले कुछ सालों में ये खास दिन आया है। ऐश्वर्या राय बच्चन, जेनिलिया डीसूजा, शिल्पा शेट्टी और करीना कपूर ये कुछ अभिनेत्रियां हैं जो बॉलीवुड की अभी तक की सबसे खूबसूरत दुल्हनों में शामिल हुई हैं। अब विद्या बालन भी इन अभिनेत्रियों में शामिल होने जा रही हैं। विद्या बालन को शादी के सुर्ख जोड़े में सजा हुआ देखने का अरमान तो सभी को है लेकिन ये अरमान अब जाकर दिसंबर महीने में पूरा होगा। विद्या अपनी शादी में चेन्नई सिल्क की साड़ी पहनने वाली हैं।

विद्या बालन की शादी यूटीवी के सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ इस महीने को होनी तय हुई है और खबर ये भी है कि विद्या बालन सिद्धार्थ रॉय कपूर की तीसरी पत्नी होंगी। विद्या और सिद्धार्थ दोनों अपनी शादी को लेकर किसी भी तरह का कोई कमेंट करने से बच रहे हैं। करीना कपूर की तरह ही विद्या भी अपनी शादी बहुत ही शांति से करना चाहती हैं बिना किसी शोर शराबे और कैमरे और लाइट्स के बिना। खैर जो भी हो लेकिन इस शादी से जुडी़ हर एक खबर आपतक तो पहुंचती ही रहेगी फिल्हाल देखिये इन बॉलीवुड दुल्हनों को और बताईये की आपको इनमें से कौन सी दुल्हन सबसे खूबसूरत लगती है और क्या विद्या इन्हें पीछे छोड़ पाएंगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X