..................... Vidya Balan walks into Rani Mukherjee's territory | यशराज ने छेड़ी रानी-विद्या के बीच जंग! - Hindi Filmibeat

यशराज ने छेड़ी रानी-विद्या के बीच जंग!

फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह बिजनेस पर टिकी है। यहां कोई किसी का अपना नहीं होता, जब तक आप काम के हैं तभी तक आपकी वाहवाही है। वरना दूर से ही दुआ सलाम। कुछ ऐसा ही हो रहा है रानी के पसंदीदा अंकल यशराज अंकल के प्रोडक्शन के साथ। खबर है कि यशराज ने अपनी कई आगामी फिल्मों में रानी मुखर्जी की बजाय विद्या बालन को लेने का निर्णय किया है।

चूंकि विद्या का फिल्मी ग्राफ बेहद तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं और वे प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। दर्शक विद्या को पसंद भी करते हैं, सो उन्होंने निर्णय लिया है कि विद्या को वे अपनी आगामी फिल्मों में मौका देंगे। लगभग हर निर्माता-निर्देशक विद्या को लेकर फिल्म बनाना चाहता है। लेकिन जब विद्या ने यशराज प्रोडक्शन की फिल्म लागा चुनरी में दाग में काम करने से मना कर दिया था, उस वक्त से आदित्य के साथ विद्या की बातचीत बंद थी।

लेकिन अब दोबारा प्रदीप सरकार की वजह से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गयी है और वे दूरियां भी कम होती नजर आ रही हैं, लागा चुनरी प्रदीप की यशराज के साथ पहली फिल्म थी। जिसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद लफंगे भी कमाल नहीं कर पायी। यही वजह है कि प्रदीप अपनी पुरानी लकी गर्ल परिणीता की वापसी चाहते हैं। अब देखना यह है कि हाल ही में अच्छी दोस्त बन चुकीं विद्या व रानी में कहीं यश अंकल की वजह से कोई जंग ना छिड़ जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X