लांजरी ब्रांड को भा गया विद्या का डर्टी लुक

आपको बता दें कि ऐसे ब्रांड भारतीय मॉडलों में कोई खास दिलचस्पी नहीं लेते, लेकिन विद्या का डर्टी लुक उन्हें इतना भा गया है कि वो विद्या से बात किये बिना रह ना सके। भारतीय महिलाओं को ध्यान में रखते हुए विद्या बालन को अपने प्रोडक्ट के ऐड के लिए चुना। बॉलीवुड की जीरो साइज हीरोइनों की तुलना में विद्या एक आम भारतीय महिला की छवि पेश करती हैं।
डर्टी पिक्चर में साउथ एक्ट्रेस के किरदार में नज़र आने वाली विद्या ने सिल्क स्मिता के रूप को पर्दे पर लाने के लिए अपना वजन 12 किलोग्राम बढ़ाया है। इतना ही नहीं दर्शकों को भी उनका यह नया लुक पसंद आ गया है।
ऐसे में लांजरी ब्रांड भारत में अपने उत्पाद बेचने के लिए विद्या का चेहरा इस्तेमाल करना चाहता है। देखना यह है कि विद्या इस ब्रांड के लिए कितनी फायदेमंद होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications