विद्या की डर्टी पिक्चर मेरे बिना अधूरी है : इमरान हाशमी

डर्टी विद्या के साथ काम कर रहे इमरान का कहना है कि उनके बिना यह फिल्म पूरी नहीं की जा सकती थी। वो इस फिल्म में एक डारेक्टर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके और विद्या के सीन के काफी चर्चे हैं।
अपने डर्टी सीन्स के बारे में इमरान का कहना है कि बस आप इतना जान लिजिए कि अगर मैं इस फिल्म में डर्टी सीन नहीं करता तो यह फिल्म मेरे बिना कभी पूरी नहीं होती। हालांकि नसीर साहाब ने भी इस फिल्म में काफी बोल्ड सीन दिए हैं।
इस डर्टी ब्वॉय की माने तो यह फिल्म काफी अच्छी फिल्म है हां इस फिल्म में बोल्ड सीन भी हैं लेकिन इसी के साथ इसमें रिश्ते को काफी अच्छे से समझाया भी गया है। वो कहते हैं कि मेरे इस लुक को भी लोग उतना ही पसंद करेंगे जितना कि मेरी आ चुकी फिल्मों के किरदार को लोगों ने पसंद किया है।
इमरान हाशमी द डर्टी पिक्चर बॉलीवुड विद्या बालन bollywood emraan hashmi the dirty picture vidya balan


Click it and Unblock the Notifications